आरोन: गुना जिले के आरोन थाना पुलिस ने एक तीन वर्षीय बालक को परिजनों से मिलाकर अपने मानवीय कर्तव्य का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। बैरसिया से बारात के साथ आए इस बालक को शादी समारोह के दौरान रात में परिजनों से बिछड़ने के बाद अकेले भटकते देखा गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते उसे सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसके परिवार को खोजने का प्रयास शुरू किया गया।
सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर खोजबीन के बाद पुलिस ने बच्चे के परिजनों को खोज निकाला और रात करीब 01:30 बजे बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने गुना पुलिस की इस संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक रितुराज सिंह कुशवाह, उपनिरीक्षक किशोर टोप्पो, प्रधान आरक्षक दीपक त्रिपाठी, आरक्षक राम दांगी, आरक्षक कमलेश एवं डायल 100 पायलेट मलखान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आरोन पुलिस की यह मानवीय पहल पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने का कार्य करती है।
मिथुन शर्मा आरोन